छत्तीसगढ़
Trending

दिल्ली में सियासी सरगर्मी तेज! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन, शपथ ग्रहण समारोह में भी होंगे शामिल?

रायपुर, 19 फ़रवरी 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही, वे 20 फरवरी को होने वाले दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट में दो पद खाली
साय कैबिनेट में पहले से एक मंत्री पद खाली था, और अब बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद एक और पद रिक्त हो गया है। यानी, कुल दो मंत्री पदों के लिए जगह खाली है।

किसे मिलेगा मौका?
इन दो मंत्री पदों पर किसे जगह मिलेगी, इस पर दिल्ली से लेकर रायपुर तक सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि, इस सस्पेंस से पर्दा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद ही उठेगा।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button