छत्तीसगढ़
Trending

कलेक्टर ने किया माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण, गन्ना उत्पादकों की आय में सुधार के दिए निर्देश

सूरजपुर, 09 नवंबर 2024 – कलेक्टर एस. जयवर्धन ने ग्राम केरता स्थित माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गन्ना खरीदी और शक्कर उत्पादन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। पिछले पेराई सत्र 2023-24 में सूरजपुर, अंबिकापुर, और बलरामपुर जिलों के 16 विकासखंडों में 9358.509 हेक्टेयर क्षेत्र से 2,62,814.624 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई है।

कलेक्टर ने कारखाने में स्थापित 6 मेगावाट पावर टरबाइन का भी निरीक्षण किया और कारखाने की कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने गन्ना उत्पादक किसानों की आय में वृद्धि और जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से अधिकारियों को किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गन्ने के उत्पादन के लिए आवश्यक जानकारियां प्रदान करने के निर्देश दिए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button