छत्तीसगढ़
Trending

**रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सुनील सोनी को भाजपा का टिकट, बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन से मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस की घोषणा का इंतजार**

रायपुर: भाजपा ने रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के करीबी सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा दिल्ली में विचार-विमर्श के बाद की गई। सुनील सोनी का नाम बृजमोहन अग्रवाल के समर्थन के कारण ही तय हुआ। इस घोषणा से पहले राजनीतिक गलियारों में सुनील सोनी और नंदन जैन के नामों पर चर्चा हो रही थी। पार्टी ने अंततः सोनी के नाम पर मुहर लगा दी।

सुनील सोनी ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत छात्र जीवन में की थी। 1983 में वे रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय से छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। उनके पिता, स्व. कंवरलाल सोनी, जनसंघ से जुड़े हुए थे, जिसके प्रभाव से सुनील सोनी 1980 में भाजपा से जुड़े। उनका राजनीतिक कद उस समय बढ़ा जब वे 1995 में रायपुर नगर निगम के सभापति बने। इसके बाद, 2004 में वे रायपुर नगर निगम के महापौर चुने गए। डॉ. रमन सिंह के दूसरे कार्यकाल में उन्हें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 2019 में, सोनी ने रायपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

अब, पार्टी ने सोनी को रायपुर दक्षिण से उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिससे यह साफ हो गया है कि बृजमोहन अग्रवाल की सिफारिशों को तरजीह दी गई। कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button