छत्तीसगढ़
Trending

सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का दौरा : तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला और शाम को रायपुर के प्रमुख दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल, देखें दिनभर का शेड्यूल…

रायपुर, 12 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला और राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12:25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे, जहां वे गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर 2:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर वापस पहुंचेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर, वे 5:15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद, वे शाम 6:15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित मुख्य दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button