छत्तीसगढ़
Trending

कोहड़िया नर्सरी पारा में देर रात तक जगराता में झूमे श्रद्धालु, मंत्री लखन लाल देवांगन भी हुए शामिल

कोरबा। वार्ड क्रमांक 16 कोहड़िया के नर्सरी पारा में दुर्गा एवं गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेंद्र देवांगन और दिनेश मोदी उपस्थित रहे।
माता के जगराता में मंत्री लखन लाल देवांगन ने दुर्गा माता की अराधना एवं पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जगराता में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार दिलीप षड़ंगी के गानों से माहौल देवीमय हो गया। इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि देवी दुर्गा की अराधना से समाज में असुरी शक्तियों का नाश होता है

जगराता में शामिल होकर हम सभी श्रद्धालुजन पुण्य के भागी बन रहे हैं। देवी माता की अराधना से सभी परिवारों में सुख और समृद्धि आती है। हम नौ दिनों तक देवी मां की अराधना करते हैं और हमारे शहर में हम सब मिलकर दुर्गा माता की पूजा भी करते हैं। मंत्री ने शहरवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े कार्यक्रम से सामाजिक समरसता और एकजुटता बढ़ती है

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने बताया कि वॉर्ड क्रमांक 16 के बरपारा, खान मोहल्ला, नर्सरी पारा, चरपारा समेत सभी बस्तियों में विकास कार्य के लिए राशि जारी की जा चुकी है और आने वाले 3 से 4 महीने में सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button