छत्तीसगढ़
Trending

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में क्रेडा द्वारा पीएमश्री स्कूलों में सोलर प्लांट लगाकर शिक्षा को सौर ऊर्जा से रौशन करने की पहल : पहले चरण में 211 स्कूल बने पीएमश्री, 62 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट का काम पूरा”

रायपुर, 09 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में प्रदेश के पीएमश्री स्कूलों में सोलर रूफटॉप पावर प्लांट तेजी से लगाए जा रहे हैं। क्रेडा द्वारा संचालित इस योजना के तहत, पहले चरण में 211 स्कूलों को पीएमश्री बनाया गया है, जिनमें से 193 प्राइमरी और 18 सेकंडरी/सीनियर सेकंडरी स्तर के स्कूल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, प्रदेश के सभी पीएमश्री स्कूलों में सौर ऊर्जा का उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा के नेतृत्व में, बीते छह महीनों में 193 पीएमश्री स्कूलों में से 62 स्कूलों में सोलर पावर प्लांट का काम पूरा हो चुका है। इस योजना के तहत स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास और नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पर जोर दिया जा रहा है।

समग्र शिक्षा के तहत क्रेडा को सोलर प्लांट लगाने के लिए 11.58 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। सोलर पावर प्लांट से इन स्कूलों को न सिर्फ रौशन किया जा रहा है, बल्कि यह कदम शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे आधुनिकीकरण को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल विकास में सहायक साबित हो रहा है।


1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button