छत्तीसगढ़
Trending

कालीबाड़ी चौक से सिद्धार्थ चौक तक सड़क का नामकरण स्वतंत्रता सेनानी हनुमान प्रसाद दुबे के नाम पर

रायपुर, 07 अक्टूबर 2024 – राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक से सिद्धार्थ चौक तक की सड़क का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं रायपुर नगर पालिका के पूर्व पार्षद स्व. हनुमान प्रसाद दुबे के नाम पर किया गया। नामकरण समारोह में प्रमुख अतिथि पूर्व राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं साहित्यकार सुशील त्रिवेदी, और नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर विशेष अतिथि पूर्व विधायक विरेन्द्र पांडे एवं वरिष्ठ नेता राजेन्द्र तिवारी भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा द्वारा सिद्धार्थ चौक में आयोजित इस नामकरण कार्यक्रम में, अतिथियों ने हनुमान प्रसाद दुबे की अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। साथ ही उनके नगर पालिका के टिकरापारा वार्ड के पार्षद के रूप में दिए गए योगदान का भी स्मरण किया गया।

समारोह के दौरान, अतिथियों ने मंत्रोच्चारण के बीच “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हनुमान प्रसाद दुबे मार्ग” के नाम पर बनाए गए बोर्ड का अनावरण किया। मंच पर सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला, नगर निगम की मेयर इन कौंसिल के सदस्य आकाश तिवारी, वरिष्ठ पार्षद मृत्यूंजय दुबे, जैतूसाव मठ के संचालक अजय तिवारी, और सेनानी स्व. हनुमान प्रसाद दुबे के सुपुत्र अरुण दुबे मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के सह सचिव राजेश त्रिपाठी ने किया।

इस आयोजन में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें वरिष्ठ पत्रकार सनत चतुर्वेदी, बाबूलाल शर्मा, आशीष ठाकुर, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला, छत्तीसगढ़ी फ़िल्मों के निर्देशक सतीश जैन, और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बड़ी संख्या में सेनानी परिवार और सरयूपारीण ब्राह्मण सभा के सदस्य इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने।

हनुमान प्रसाद दुबे की देशभक्ति और नगर पालिका के कार्यों को याद करते हुए सभी ने उनके योगदान को सराहा और रायपुर के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button