छत्तीसगढ़
Trending

**शारदीय नवरात्रि पर वनमंत्री ने मुख्यमंत्री को अबूझमाड़ के कस्तुरमेटा गांव का शुद्ध देशी घी भेंट किया, माओवादी प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कैंपों के जरिए विकास की दिशा में कदम और बस सेवा सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन**

रायपुर/नारायणपुर। शारदीय नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की और उन्हें नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के कस्तुरमेटा गाँव के एक आदिवासी परिवार द्वारा घर में निर्मित शुद्ध देशी घी भेंट स्वरूप प्रदान किया। कश्यप हाल ही में इस गांव के दौरे पर गए थे। यह गांव पहले माओवादी आतंक से प्रभावित रहा है।

वनमंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने नारायणपुर जिले के कस्तुरमेटा में पहली बार पहुंचकर आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। नारायणपुर के पहुंचविहीन क्षेत्रों में 18 से अधिक पुलिस कैंप स्थापित किए गए हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। अपने भ्रमण के दौरान कश्यप ने कस्तुरमेटा के लोगों को आश्वासन दिया कि नारायणपुर से कस्तुरमेटा तक नियमित बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र बनाने के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, इसके लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button