छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान की सफलता से केंद्रीय संगठन प्रसन्न

रायपुर, 11 सितंबर 2024 भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित सदस्यता अभियान के प्रगति बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा व गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री व सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी विनोद तावड़े ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के सदस्यता अभियान की बिन्दुवार जानकारी ली। इसके साथ ही पंचायत में नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान को सुचारू से संचालित करने की बात कही गई है। प्रदेश में जो लक्ष्य सदस्यता अभियान के लिये दिया गया है।उसे पूर्ण करने पर हर संभव कोशिश करने पर जोर दिया गया ताकि प्रदेश में भाजपा सशक्त व मजबूत हो और विरोधी दल को हर मोर्चे पर करारा जवाब हमेशा की तरह देते रहें। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, प्रदेश प्रभारी नीतीन नबीन, प्रदेश सदस्यता प्रभारी विजया रहाटकर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंहदेव, सांसद व सदस्यता अभियान की सदस्य रूपकुमारी चौधरी बैठक में शामिल हुई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button