छत्तीसगढ़
Trending

विधायक देवेंद्र यादव की जमानत पर सुनवाई आज, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकते हैं पेशी में

रायपुर, 10 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ के भिलाई से विधायक देवेंद्र यादव की जमानत पर आज यानि मंगलवार को पहली बार सुनवाई होनी है । जमानत याचिका लगने के बाद पहली बार होगा जब जमानत पर सुनवाई होगी । आपको बताते चलें कि कल यानी सोमवार को ही देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड नौ दिनों के लिए बढ़ाई गई है । इस मामले में पुलिस अपना पक्ष रखते कह रही है कि देवेंद्र यादव अपना मोबाइल जमा नहीं कर रही है जिससे जांच में देरी हो रही है । वहीं देवेंद्र यादव के वकील का कहना है कि मोबाइल को जमा कर दिया गया था, जिसे DVR कॉपी जमा करने के बाद वापस लौटा दिया गया था ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button