छत्तीसगढ़
Trending

क्रेडा ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया 78वां स्वतंत्रता दिवस

𝐃𝐈𝐒𝐏𝐀𝐓𝐂𝐇 𝐍𝐄𝐖𝐒

𝐑𝐀𝐈𝐏𝐔𝐑, 15 𝐓𝐇 𝐀𝐔𝐆𝐔𝐒𝐓 2024

क्रेडा में भारतीय स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगांठ पर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की अगवानी राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा की गई है।

परंपरा अनुसार क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ध्वजारोहण कर समस्त देशवासियों तथा क्रेडा के समस्त अधिकारी व कर्मचारी को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर श्री राणा ने स्वतंत्रता दिवस के ऊपर प्रकाश डालते हुए 15 अगस्त को हर भारतीय के लिए गौरव का दिन बताया गया। उनके द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी देते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय, छत्तीसगढ़ शासन के नेतृत्व में क्रेडा को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य पूर्ण निष्ठा व कर्मठता से किये जाने का संकल्प समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलवाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में आर.एस. भाकुनी, अधीक्षण अभियंता, जे.एन. बैगा, कार्यपालन अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button