देवदूत बनकर पहुंची सरस्वती नगर थाना पुलिस बचाई गई महिला की जान

𝐃𝐢𝐬𝐩𝐚𝐭𝐜𝐡 𝐍𝐞𝐰𝐬
रायपुर, 12 अगस्त 2024
रायपुर कोटा क्षेत्र से सरस्वती नगर थाना को सूचना दी गई की साईं नाथ नगर में एक घर का दरवाजा अंदर से बंद है खिड़की से देखने पर एक महिला बेड के नीचे बेहोश पड़ी हुई है एक से डेढ़ घंटा हो गए आवाज देते फिर भी गेट नहीं खोल रही है , सरस्वती नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने विषय की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम को मौके पर भेजा ,मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखते हुए गेट तोड़कर अंदर गया महिला बेहोश पड़ी हुई थी| मुंह से झाग निकल रहा था 108 एंबुलेंस का इंतजार ना करते हुए अपने डायल 112 वाहन में ले जाकर एम्स हॉस्पिटल में उपचार हेतु एडमिट करवाया गया एवं उनके पति को घटना के बारे में जानकारी दी गई। प्रकिया के पूर्ण होते तक मौके पर थाना पेट्रोलिंग स्टॉप उपस्थित था ।
उक्त कार्यवाही में सरस्वती नगर थाना प्रभारी *सुरेंद्रश्रीवास्तव तथा आरक्षक बच्चन सिंह पावले क्रमांक 279 चालक अविनाश कुमार निषाद 1171 की विशेष भूमिका रही*रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव रायपुर छत्तीसगढ़



