छत्तीसगढ़
Trending

फरसागुडा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए केदार कश्यप, कहा – राष्ट्र के नव निर्माण का संकल्प है तिरंगा यात्रा

जगदलपुर, 11 अगस्त 2024

भाजपा कार्यालय फरसागुडा में अयोजित तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा फरसागुडा से निकल कर बोडनपाल, छोटेआमाबाल, सिवनी चौक, देवड़ा, सोनारपाल, तारागांव होते हुए करंदोला में समाप्त हुई।

इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर केदार कश्यप ने कहा, तिरंगा यात्रा देशवासियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करती है। उन्होंने कहा, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान में प्रत्येक प्रदेशवासी को तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होना चाहिए। उन्होंने कहा, कि तिरंगा यात्रा हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए प्रेरित करती है। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जिला, विधानसभा, मंडल स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में समाज के लोग बड़ी संख्या में सहभागिता दर्ज करा रहे हैं। वह अनुकुरणीय है. तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री केदार कश्यप ने लोगों से बड़ी संख्या में एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, यदि हम अपने कर्तव्य का पालन करें तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने से कोई नहीं रोक सकता। उल्लेखनीय है कि तिरंगा यात्रा को लेकर इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैँ, इनमे युवाओं की विशेष सहभागिता देखने को मिल रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button