छत्तीसगढ़
Trending

बाइक सवार दो युवक नाला पार करने के दौरान अचानक जल स्तर बढ़ने से हुए हादसे का शिकार, ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाया

सरगुजा, 10 अगस्त 2024

ग्राम विजयनगर में बाइक सवार दो युवक गांव के बीच बस्ती में पडने वाले नाला को पार करने के दौरान बहने लगे।बाइक सवार दोनों युवक बाईक सहित बहते हुए कुछ दूरी पर चले गए जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी मिली तो दोनों युवक एवं बाइक को काफी मशक्कत के बाद बहते पानी से निकाला जा सका। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के बक्सर जिला के कांत पंडित एवं राजू पंडित बाइक से गांव के बीच बस्ती में पौधा पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान दोनों सुबह 11 बजे के करीब नाला पार कर रहे थे तो उनके बाइक का एक चक्का पत्थर में फस गया एवं देखते-देखते दोनों युवक एवं बाइक बहने लगे जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल मदद करने का प्रयास किया परंतु तब तक दोनों बहते हुए काफी आगे निकल चुके थे बाइक भी बहते हुए आगे निकल गया था। बहुत मशक्कत के बाद दोनों युवक एवं बाइक को बाहर निकाला जा सका।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button