छत्तीसगढ़
Trending

युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने बारिश में आरोपियों के सर मुंडकर निकाला जुलूस

🄳🄸🅂🄿🄰🅃🄲🄷 🄽🄴🅆🅂

रायपुर, 23 जुलाई 2024। गुढ़ियारी रामनगर के युवक शंकर ठाकुर का अपहरण कर मंदिर हसौद ले जाया गया और उनकी बेदम पिटाई की गई। इसके बाद फरार प्रिंस बागड़े, अंकुश, ललित कुर्रे समेत अनिल सिन्हा को पुलिस दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर लाई‌।

दो दिन पहले इस घटना को लेकर इलाके के लोगों ने चक्का जाम किया और विधायक राजेश मूणत से मिलकर पुलिस की शिकायत की थी।

पुलिस के मुताबिक 15 जुलाई की रात प्रार्थी शंकर सिंह ठाकुर उर्फ पन्ना को बुद्ध चौक, चौकी राम नगर के पास से घर के अंदर बंधक बनाकर बेस बाल एवं चाकू से आरोपी प्रिंस बागडे, अंकुश एवं अन्य साथियों द्वारा मारपीट कर चोट पहुचाया गया था। ये सभी मारपीट के बाद घायल शंकर सिंह को मंदिर हसौद से 30 किमी दूर एनएच पर छोड़कर फरार हो गए थे। जिस पर से थाना गुढियारी जुर्म कायम कर विवेचना में लिया। आरोपी घटना बाद से स्थान बदल बदल कर लुक-छिप रहे थे। आरोपी उज्जैन, मथुरा, दिल्ली, कन्नौज, जबलपुर, कई स्थानों से भाग रहे थे। इनकी तलाश के लिए तीन टीमें बनायी गई। इन टीमों द्वारा आपस में सामजस्य बनाकर खोजबीन की जा रही थी। आखिरकार इन्हें दिल्ली में घेराबंदी करके पकड़ा गया। आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश करने पैदल रवाना किया गया।

पुलिस ने चारो आरोपियों के सर मूंडकर मूसलाधार बारिश में इनका जुलूस निकाला। और इन्हें पैदल ही कोर्ट तक ले गई। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस तरह के घटना कही भी होती है तो पुलिस को किसी भी माध्यम से सूचना देकर सहयोग प्रदान करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button