Chhattisgarh

5 जिला एवं सत्र न्यायधीशों समेत अपर जिला एवं सत्र न्यायधीशों, सिविल जजों का तबादला

रायपुर, 25 जनवरी 2024|हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के पांच जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें महासमुंद, कोरिया, कांकेर, जशपुर और कोरबा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शामिल है। बुधवार को शाम जारी आदेश के तहत के 17 जजों को प्रमोशन दिया गया है, जिन्हें अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ ही क्लास टू से क्लास वन बनाया गया है और उन्हें विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दिया गया है।

untitled 40 copy 619124458773229070876
images 2024 01 25t135532608052068905672428

हाईकोर्ट ने बुधवार को पांच जिलों के जिला एवं सत्र न्यायधीशों समेत अपर जिला एवं सत्र न्यायधीशों, सिविल जजों के तबादला आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल सुधीर कुमार ने चीफ जस्टिस की सहमति से तीन जिला एवं सत्र न्यायधीशों को सुपर टाइम स्केल भी दिया है। वहीं चार सिविल जजों को क्लास टू से क्लास वन में पदोन्नति देकर नई जगह पदस्थापना दी गई है। एक जिले में सिविल जज क्लास वन को प्रमोशन देकर सीजेएम बनाया गया है। वहीं रायपुर के जिला एवं सत्र न्यायधीश को एक्ट्रोसिटी कोर्ट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार 17 जजों को प्रमोशन दिया गया है, जिसमें 15 को क्लास टू से प्रमोट कर क्लास वन में दूसरे जिलों में पदस्थ किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button