छत्तीसगढ़

निंबलक –विलद के बीच दोहरी रेल लाइन कार्य से पुणे-हावड़ा ट्रेन प्रभावित

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है । इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे सोलापुर रेल मंडल के अंतर्गत निंबलक –विलद के बीच दोहरी रेल लाइन को कनेक्टिविटी एवं विद्युतीकृत कार्य के लिए नॉन इंटर लोकिंग का कार्य का कार्य किया जाएगा । यह कार्य 10 से 22 जनवरी, को किया जाएगा ।
इसके फलस्वरूप इस सेक्शन में चलने वाली कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित रहेगा । इसकी जानकारी इस प्रकार है ।
*देरी से चलने वाली गाड़ी* :-
*13 जनवरी को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे देरी से रवाना होगी ।
*14 जनवरी को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।
*15 जनवरी को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
*20 जनवरी को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 01 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
*21 जनवरी को पुणे से चलने वाली 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button