छत्तीसगढ़

हसदेव जंगल में पेड़ों की कटाई के विरोध में हरिहरपुर धरनास्थल जा रहे आंदोलनकारी गिरफ्तार


बिलासपुर।बिलासपुर के नागरिकों द्वारा हसदेव क्षेत्र के जंगलों में केंद्र सरकार द्वारा कोल ब्लॉक आंबटन, राज्य सरकार की वन अनुमति और हजारों लाखों वृक्षों की कटाई का विरोध करने हसदेव क्षेत्र में ग्राम हरिहरपुर में चल रहे धरना स्थल जा रहे आंदोलनकारियों को कोन्हेर गार्डन से शासन द्वारा गिरफ्तार किया गया। हम सभी बिलासपुर के नागरिक मांग करते हैं कि पूरे प्रदेश से गिरफ्तार किए गए सभी आंदोलनकारियों को तत्काल रिहा किया जाए। पूरे प्रदेश की जनता केंद्र और राज्य सरकार से मांग करती है कि प्रदेश के पर्यावरण की रक्षा करने वाले हसदेव के जंगलों में कोयला खदानों के लिए वृक्षों की कटाई के लिए तत्काल रोक लगाई जाए। शासन यह भी सुनिश्चित करे कि भविष्य में कभी हसदेव के जंगलों की कटाई न हो।

IMG 20240107 WA0017


आज हसदेव क्षेत्र में धरनास्थल जाने वाले जिन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया उनमें प्रमुख नाम हैं –
बी आर कौशिक, असीम तिवारी, संजय अग्रवाल, सौरभ गुरु तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय आयल सिंघानी, महमूद हसन, रतीष श्रीवास्तव, शिवा मिश्रा, साकेत तिवारी, सुदीप श्रीवास्तव, आशीष कुमार मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, चंद्रप्रदीप बाजपेयी, प्रथमेशसविता इत्यादि।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button