छत्तीसगढ़

‘न्याय का हक, मिलने तक’, कांग्रेस ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो, जानें खासियत

रायपुर/दिल्ली 6 जनवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि यह देश के बुनियादी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर केंद्रित होगी। इस मौके पर उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन “न्याय का हक मिलने तक” भी लॉन्च किया।

उन्होंने कहा, “हम 14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और मुंबई में समाप्त होने से पहले देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 110 राज्यों को कवर करेगी। 100 लोकसभा सीटों और 337 विधानसभा सीटों तक पहुंचेंगे।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button