छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज दिल्ली दौरा, रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट से होंगे रवाना; जानें पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 2 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सोमवार को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-2492 से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सुबह 11:50 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नई दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे कार से रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। वे वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button