Sports

DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराया, अब आरसीबी और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह आसान

आईपीएल 2023 में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद दिल्ली की टीम दूसरी टीमों का खेल खराब कर रही है। इस सीजन के 64वें मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब के लिए प्लेऑफ की रेस मुश्किल हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 213 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब की टीम आठ विकेट खोकर 198 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

पंजाब की हार के साथ ही मुंबई और आरसीबी के लिए प्लेऑफ की रेस आसान हो गई है। अब इन दोनों टीमों को अपने बाकी मुकाबले जीतने हैं और इनमें से किसी एक टीम का प्लेऑफ खेलना तय हो जाएगा। गुजरात की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब तीन स्थान के लिए चेन्नई, लखनऊ, मुंबई और आरसीबी का दावा सबसे मजबूत है। राजस्थान, कोलकाता और पंजाब भी प्लेऑफ की रेस में हैं, लेकिन ये टीमें किस्मत के भरोसे ही अंतिम चार में जगह बना पाएंगी

Related Articles

दिल्ली की शानदार शुरुआत
शिखर धवन ने टॉस जीतकर शाम को गिर रही ओस को ध्यान में रखकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दिल्ली को इस मुकाबले में कप्तान डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने वह शुरुआत दी जो उसे अब तक इस आईपीएल में नहीं मिली थी। दोनों ने पावरप्ले में तेज बल्लेबाजी करते हुए 61 रन जोड़े। वॉर्नर ने इस दौरान 18 गेंद में 34 रन बनाए। 39 के निजी स्कोर पर वॉर्नर का कैच राहुल चाहर ने छोड़ा, लेकिन यह ज्यादा महंगा नहीं पड़ा। वॉर्नर को सैम करन ने 46 रन पर आउट किया। धवन ने उनका शानदार कैच लिया। उन्होंने 31 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाए। वॉर्नर और शॉ ने 62 गेंद में 94 रन की इस सत्र की उसकी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी दी।

शॉ ने लगाया आईपीएल का 13वां अर्धशतक
वॉर्नर की कमी राइली रूसो ने खलने नहीं दी। उन्होंने आते ही दो चौके लगाए। इसके बाद कगिसो रबाडा के 13वें ओवर में उन्होंने दो छक्के और चौका लगाया। इसके बाद शॉ ने 36 गेंद में इस आईपीएल का अपना पहला और कुल 13वां अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने जल्दी अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली, जिसमें रूसो का योगदान 45 रन था। इसी दौरान शॉ 38 गेंद में 54 रन बनाकर करन का शिकार बने। रूसो ने 25 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

रूसो के 32 गेंद में 87 रन की बदौलत दिल्ली ने दो विकेट पर 213 रन बनाए। रोसोउ ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। इस सीजन दिल्ली की टीम पहली बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल रही। इस टूर्नामेंट में 200 का आंकड़ा पार करने वाली दिल्ली आखिरी टीम है। इस मैच में पंजाब के लिए दोनों विकेट सैम करन ने लिए। सैम करन और राहुल चाहर के अलावा पंजाब के सभी गेंदबाजों का इकोनॉमी रेट 10 से ज्यादा का रहा

पंजाब की खराब शुरुआत
214 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना और दूसरे ओवर की पहली गेंद में ही कप्तान शिखर धवन को ईशांत शर्मा ने आउट कर दिया। टीम का खाता खुलने से पहले कप्तान को गंवाने के बाद पंजाब की टीम संघर्ष कर रही थी। ऐसे में प्रभसिमरन ने अथर्व ताइदे के साथ 50 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह को अक्षर पटेल ने 22 के निजी स्कोर पर आउट किया।

दिल्ली की खराब फील्डिंग
दिल्ली के पास विकेट लेने के और भी मौके बने, लेकिन फील्डिंग में खराब प्रदर्शन के चलते यह टीम विकेट नहीं ले पाई। कुलदीप यादव की गेंद में लियम लिविंगस्टोन और अथर्व ताइदे के आसान कैट एनरिच नोर्त्जे और यश ढुल ने टपकाए। इसके अलावा दोनों को रन आउट करने का मौका भी दिल्ली के खिलाड़ियों ने छोड़ा। इन जीवनदान का फायदा उठाकर लिविंगस्टोन और अथर्व ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की और अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। इस दौरान अथर्व ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 42 गेंद में 55 रन बनाने के बाद अथर्व ताइदे रिटायर हो गए और जितेश शर्मा बल्लेबाजी के लिए आए।
अथर्व की धीमी बल्लेबाजी के चलते पंजाब के लिए जरूर रन रेट 18 रन प्रति ओवर के करीब हो गया था। ऐसे में जितेश ने तीसरी गेंद पर ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। इसके बाद लिविंगस्टोन ने 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, तब तक पंजाब की टीम मैच में काफी पीछे हो गई थी। रन रेट के दवाब में शाहरुख खान भी छह रन बनाने के बाद बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। सैम करन और लिविंगस्टोन ने पंजाब का स्कोर 150 रन के पार पहुंचाया।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button