व्यास तालाब छठ पूजा के लिए तैयार, विधायक मोतीलाल साहू ने की निरीक्षण कर 20 लाख की घोषणा

छठ पर्व के पावन अवसर पर भोजपुरी समाज एवं छठ पूजा समिति, व्यास तालाब की ओर से सभी छठ व्रतियों, सूर्य उपासकों एवं श्रद्धालुओं के लिए व्यास तालाब परिसर को आकर्षक रूप से सजाया-संवारा गया है। समिति के अनुसार, हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य अर्पित करने के लिए यहाँ पहुंचेंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा, चिकित्सा, और स्वच्छता व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया है।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू ने व्यास तालाब छठ घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजपुरी छठ व्यास आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा के अनुरोध पर विधायक साहू ने व्यास तालाब में पचरी निर्माण के लिए 20 लाख रुपये की विकास राशि की घोषणा की।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस सहयोग के लिए विधायक मोतीलाल साहू के प्रति आभार व्यक्त किया और छठ पर्व की सभी को शुभकामनाएँ दीं।
जय छठी मइया। जय दीनानाथ।



