छत्तीसगढ़
उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 05 नवम्बर 2025/ उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजभवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
डॉ. भूपेन हजारिका को आधुनिक असम के सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके बहुमुखी योगदान, संगीत, साहित्य और समाज के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।



