छत्तीसगढ़
Trending

दुर्ग-भिलाई में वैलेंटाइन-डे अलर्ट: 33 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात, पार्क-मॉल में भारी पुलिस बल; भीम आर्मी ने प्रेमी युगलों की सुरक्षा मांगी

दुर्ग-भिलाई। वैलेंटाइन-डे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी है। शनिवार को पूरे जिले में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि, हुड़दंग या मोरल पुलिसिंग की घटनाओं को रोका जा सके।

वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष ड्यूटी

पुलिस प्रशासन ने 1 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 5 नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और 30 थाना प्रभारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया है।
ये अधिकारी पार्क, गार्डन, मॉल, प्रमुख बाजार, पर्यटन स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौजूद रहेंगे।

33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय

जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में 33 अतिरिक्त पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करेंगी।
इसके अलावा 21 प्रमुख स्थानों पर फिक्स प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पुलिस बल पूरे समय तैनात रहेगा।

भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

वैलेंटाइन-डे के दौरान हर साल प्रेमी युगलों के साथ होने वाली हिंसा की घटनाओं को लेकर भीम आर्मी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने मांग की है कि संस्कृति के नाम पर हिंसा या डराने-धमकाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जोड़ों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

महिला सुरक्षा के लिए अलग टीम

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर महिला सुरक्षा टीम तैनात की गई है।
पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

इमरजेंसी सिस्टम अलर्ट

  • डायल-112 और कंट्रोल रूम अलर्ट मोड पर
  • रिजर्व पुलिस बल तैयार
  • ट्रैफिक विभाग को भी विशेष निर्देश

पुलिस की चेतावनी

ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि हुड़दंग, डराने-धमकाने या कानून हाथ में लेने की कोशिश करने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button