छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने की सौजन्य मुलाकात, खेल और संस्कृति पर हुई चर्चा

रायपुर, 02 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में उत्तरप्रदेश सरकार के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए रामकेश निषाद का राज्य में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और बस्तर पंडुम की पुस्तिका भेंट की।

रामकेश निषाद ने छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री से राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने, तथा खेल और अन्य विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

इस मुलाकात में दोनों राज्यों के खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button