
रायपुर, 3 अप्रैल 2026: सिटी कोतवाली क्षेत्र के शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिटल में गुरुवार रात आत्महत्या प्रयास करने वाली याश्मिन परवीन के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
डॉक्टरों ने महिला की स्थिति गंभीर बताई, जिसके बाद ससुराल पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर टिकरापारा थाना और सिटी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया।
परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला हो सकता है, जिसे फांसी का रूप देकर छुपाया जा रहा है। फिलहाल हॉस्पिटल में भारी पुलिस बल तैनात है और महिला का इलाज जारी है।



