राष्ट्रीय
Trending

राहुल गांधी के भाषण पर लोकसभा में हंगामा, स्पीकर की कुर्सी की ओर उछाले गए कागज, 8 सांसद निलंबित

नई दिल्ली।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण को लेकर शुक्रवार को सदन में भारी हंगामा देखने को मिला। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कुछ सांसदों ने आसन की ओर कागज के फटे हुए टुकड़े उछाल दिए, जिसके बाद स्पीकर को लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर लोकसभा में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े उद्धरण का जिक्र कर रहे थे। इस पर स्पीकर ने आपत्ति जताते हुए उन्हें बोलने से रोक दिया और अन्य सांसदों को बोलने का अवसर दिया।

बार-बार स्थगित करनी पड़ी कार्यवाही

राहुल गांधी को रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने विरोध शुरू कर दिया। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को कई बार रोकना पड़ा। इसी दौरान कुछ सांसदों ने विरोध के तौर पर स्पीकर की चेयर की ओर कागज के टुकड़े फेंक दिए, जिससे सदन का माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

8 सांसदों का निलंबन

स्पीकर ने इस अनुशासनहीन व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के 8 सांसदों को निलंबित कर दिया। निलंबित सांसदों में
चमाला किरण रेड्डी, वेंकट रमण, गुरजीत औजला, मणिकम टैगोर, राजा वडिंग और ई.वी. हिंड समेत अन्य सांसद शामिल हैं।

हालांकि, निलंबन के बाद भी हंगामा थमता नजर नहीं आया। आरोप है कि निलंबित किए जाने के बाद भी कुछ सांसदों ने एक बार फिर आसन की ओर कागज के टुकड़े उछाले

सत्तापक्ष- विपक्ष आमने-सामने

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सत्तापक्ष ने विपक्ष पर संसदीय गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया, वहीं विपक्ष का कहना है कि उन्हें बोलने से रोका जा रहा है और लोकतांत्रिक आवाज दबाई जा रही है।

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बाधित रही और अंततः स्पीकर को लोकसभा को अगले दिन तक के लिए स्थगित करना पड़ा।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button