छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात, छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास पर हुई चर्चा

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर केंद्रीय मंत्री ओराम का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह और शॉल भेंट किया।

भेंट के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य में जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनजातीय संस्कृति अत्यंत समृद्ध है और उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनजातीय उत्थान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार भी जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने को प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव और पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button