छत्तीसगढ़
Trending
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जगदलपुर आगमन, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जगदलपुर, 09 फरवरी 2026।केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं।
मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने गृह मंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मौजूद रहे।



