छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में शुरू हुई साय कैबिनेट की अहम बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर कर्मचारियों और विकास योजनाओं तक कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़ | रायपुर, 31 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, साय कैबिनेट में आज स्वास्थ्य, शिक्षा, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे, नई योजनाओं और लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा बजट से पहले विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी।

कैबिनेट बैठक को लेकर मंत्रालय परिसर में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्यभर की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नीतियों और विकास की दिशा तय होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button