छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में चाकूबाजी की दो बड़ी वारदातें: मंदिर परिसर में नाबालिग पर हमला, गोकुल नगर में युवक पर जानलेवा वार

रायपुर, 01 अप्रैल 2026। राजधानी में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो गंभीर वारदातों ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

भाठागांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में एक नाबालिग पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार लक्की साहू नामक युवक ने पुराने विवाद के चलते चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए नाबालिग को निशाना बनाया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आरोपी फिलहाल फरार है और पुरानी बस्ती पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

वहीं दूसरी घटना गोकुल नगर में सामने आई, जहां एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आवेश खान नाम का युवक घर जा रहा था, तभी कासिम उर्फ अम्मू ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सीधे सीने पर वार किया और मौके से फरार हो गया। घायल आवेश की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

यह घटना भी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। टिकरापारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले टिकरापारा इलाके के सिमरन सिटी में कारोबारी अजय अग्रवाल की हत्या के बाद लगातार हो रही इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश तेज कर चुकी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button