छत्तीसगढ़
Trending

सोलर प्लांट से चमक रहा महासमुंद: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से तुलसीराम साहू को मिली बड़ी राहत, अब नहीं आता बिजली बिल

महासमुंद, 28 जून 2025।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर अब छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भी दिखाई देने लगा है। इस योजना के जरिए आम नागरिकों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही है और साथ ही वे सौर ऊर्जा के जरिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

महासमुंद शहर के क्लबपारा निवासी तुलसीराम साहू, जो बिजली विभाग से रिटायर्ड लाइन इंस्पेक्टर हैं, आज इस योजना की सफलता की मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित किया है, जिससे उनकी बिजली की सभी जरूरतें अब मुफ्त में पूरी हो रही हैं।

तुलसीराम साहू ने बताया कि प्लांट की कुल लागत करीब 2 लाख रुपये थी, जिसमें से 78,000 रुपये की सब्सिडी उन्हें सरकार से मिली। पहले हर महीने 2000 से 2500 रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन अब बिल शून्य हो गया है। फ्रिज, कूलर, एसी और अन्य घरेलू उपकरण अब सौर ऊर्जा से चलते हैं।

उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम का रखरखाव बेहद आसान है और इसमें कोई अतिरिक्त खर्च नहीं आता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे एक क्रांतिकारी कदम मानते हुए उन्होंने अन्य लोगों से भी इस योजना से जुड़ने की अपील की है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना सिर्फ बिजली बिल कम करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन एनर्जी, और टिकाऊ विकास की ओर देश को अग्रसर करने वाली दूरदर्शी पहल है। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तेजी से फैलते कदम राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत बना रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button