छत्तीसगढ़
Trending

संविधान दिवस पर CM विष्णुदेव साय का नमन: अंबेडकर चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, कहा—‘संविधान देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार’

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर चौक पहुँचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संविधान दिवस पर बाबा साहेब के योगदान को याद किया और संविधान की मर्यादा और मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक ढांचे का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की दूरदर्शिता और गहन अध्ययन ने देश को ऐसा संविधान दिया है जो जहां अधिकारों की रक्षा करता है, वहीं कर्तव्यों के प्रति नागरिकों को जागरूक भी करता है।

अंबेडकर चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने विविधता में एकता की भावना को आगे बढ़ाने और संवैधानिक मूल्यों का पालन करने का संकल्प लिया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button