छत्तीसगढ़
Trending

अंबिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस: राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भित्ती चित्र पेंटिंग भेंट की

रायपुर, 20 नवम्बर 2025 —

अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें भित्ती चित्र की एक आकर्षक पेंटिंग भेंट की।

बताया गया कि भित्ती कला चित्रकला का वह प्राचीन रूप है जिसमें घरों की दीवारों पर उभरी हुई आकृतियों और प्राकृतिक प्रतीकों के माध्यम से संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया जाता है। राष्ट्रपति को भेंट की गई यह पेंटिंग भी इन्हीं पारंपरिक कलात्मक अभिव्यक्तियों का सुंदर उदाहरण थी।

कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और गौरव को उजागर करने वाले कई प्रदर्शन भी हुए और बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन के साक्षी बने।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button