छत्तीसगढ़

रायपुर से गिरौदपुरी और चांपा तक दौरा: CM विष्णुदेव साय आज मंदिर दर्शन के बाद मनवा कुर्मी समाज के 80वें महाअधिवेशन में होंगे शामिल

रायपुर। विष्णुदेव साय का रविवार 22 फरवरी 2026 का कार्यक्रम धार्मिक, सामाजिक और जनसंपर्क गतिविधियों से भरपूर रहेगा। सुबह से लेकर देर रात तक वे राजधानी रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में वे प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे कार से होटल कोर्टयार्ड मैरियट, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 1:45 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से गिरौदपुरी के लिए रवाना होंगे। 2:25 बजे गिरौदपुरी जैतखाम के पीछे स्थित हेलीपेड (तहसील दुण्डरा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा) पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा 2:40 बजे गिरौदपुरी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

दोपहर 3:15 बजे पुनः हेलीपेड पहुंचकर वे ग्राम चांपा (तहसील बलौदाबाजार) के लिए प्रस्थान करेंगे। 3:55 बजे छत्रपति शिवाजी सभा स्थल, ग्राम चांपा में आयोजित 80वां महा-अधिवेशन 2026 छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे और सामाजिक एकता एवं विकास पर जोर देंगे।

कार्यक्रम के पश्चात वे हेलीकॉप्टर से नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24 नवा रायपुर अटल नगर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे। रात 9 बजे वे कार से सिविल लाइन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री के इस व्यस्त दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला दिनभर सक्रिय रहेगा। धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क के इस क्रम से राजनीतिक सरगर्मी बनी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button