आज का राशिफल

आज का राशिफल 4 फरवरी 2026, बुधवार : चंद्रमा सिंह राशि में, तुला-कुंभ को लाभ, कुछ राशियों को बरतनी होगी सावधानी

रायपुर/नई दिल्ली।आज 4 फरवरी 2026, बुधवार को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है। ग्रहों की इस स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। आज का दिन तुला, कुंभ और मिथुन राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है, वहीं मेष, कन्या और धनु राशि वालों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

चंद्रमा के प्रभाव से कुछ राशियों को करियर, कारोबार और आय में लाभ मिलने के योग हैं, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और व्यवहार में संयम रखने की जरूरत है।

जानिए आज का राशिफल संक्षेप में—

मेष: मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से निराशा, स्वास्थ्य और यात्रा में सावधानी जरूरी।
वृषभ: आत्मविश्वास बढ़ेगा, सरकारी काम बनेंगे, लेकिन संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
मिथुन: नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन शुभ, रिश्तों में सुधार के योग।
कर्क: मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकता है, पारिवारिक मामलों में संयम रखें।
सिंह: आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा, लेकिन क्रोध और जल्दबाजी से नुकसान संभव।
कन्या: मानसिक दबाव और अनावश्यक खर्च, कोर्ट-कचहरी में सावधानी जरूरी।
तुला: आय में वृद्धि, विवाह प्रस्ताव और पारिवारिक सुख के प्रबल योग।
वृश्चिक: करियर में उन्नति, अधिकारियों का सहयोग, निवेश के लिए अच्छा दिन।
धनु: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, काम में मन नहीं लगेगा।
मकर: आकस्मिक खर्च, क्रोध से बचें, कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाए रखें।
कुंभ: दिन खुशियों भरा, यात्रा, वाहन सुख और पारिवारिक आनंद मिलेगा।
मीन: आत्मविश्वास बढ़ेगा, विरोधियों पर विजय, नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button