आज का राशिफल 13 फरवरी 2026: सिंह को भावनाओं पर कंट्रोल, वृष-कर्क को सावधानी की जरूरत, जानें 12 राशियों का हाल

रायपुर/नई दिल्ली, 13 फरवरी 2026। शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार गुरु मिथुन, केतु सिंह, चंद्रमा धनु, मंगल मकर में हैं, जबकि सूर्य-बुध-शुक्र-राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में कुछ जातकों के लिए प्रगति के योग बनेंगे तो कुछ को स्वास्थ्य और व्यवहार में सावधानी बरतनी होगी।
मेष
भाग्य साथ देगा। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। प्रेम-संतान का सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। काली वस्तु का दान शुभ।
वृषभ
चोट या परेशानी का योग, वाहन सावधानी से चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है लेकिन कामकाज ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन
जीवनसाथी और नौकरी से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य सुधरेगा और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु दान करें।
कर्क
स्वास्थ्य हल्का ऊपर-नीचे रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे पर अंत में जीत आपकी होगी। लाल वस्तु साथ रखें।
सिंह
भावुक होकर फैसले न लें। रिश्तों में तकरार संभव, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। सूर्य को जल चढ़ाना शुभ।
कन्या
घर में विवाद के संकेत, लेकिन जमीन-मकान या वाहन सुख मिल सकता है। शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला
पराक्रम से सफलता मिलेगी। रोज़गार और व्यापार में तरक्की के योग। पीली वस्तु दान करें।
वृश्चिक
धन आगमन बढ़ेगा, परिवार में वृद्धि और कामकाज में लाभ। लाल वस्तु शुभ।
धनु
सकारात्मक ऊर्जा रहेगी, स्वास्थ्य सुधरेगा और व्यापार में फायदा होगा।
मकर
चिंता रहेगी पर प्रभाव बना रहेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। लाल वस्तु दान करें।
कुंभ
आय के नए स्रोत बनेंगे और यात्रा योग बनेंगे। हल्की बेचैनी रह सकती है। शनिदेव को प्रणाम करें।
मीन
व्यापार मजबूत होगा, कोर्ट-कचहरी में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, पीली वस्तु रखें।
सलाह: शुक्रवार को संयम और धैर्य रखने वाले जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा, जबकि जल्दबाजी नुकसान दे सकती है।


