छत्तीसगढ़
Trending

आज नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे व्यस्त, राइस समिट और मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार में लेंगे हिस्सा, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 10 जनवरी 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का आज का पूरा दिन कृषि नवाचार और प्रशासनिक उत्कृष्टता को समर्पित रहेगा।

मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मायरा रिसॉर्ट एवं कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां वे 11:30 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित “इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 2026” में शामिल होंगे। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में धान उत्पादन, निर्यात, आधुनिक कृषि तकनीक और किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे मायरा रिसॉर्ट से प्रस्थान कर 12:50 बजे फेयरवे रिसॉर्ट पहुंचेंगे। यहां 1:00 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित “मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26” कार्यक्रम में वे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे।

दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे 3:00 बजे फेयरवे रिसॉर्ट से प्रस्थान कर 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

आज का यह कार्यक्रम राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और सुशासन को प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button