छत्तीसगढ़
Trending

बालोद में जज को धमकी भरा पत्र: रिश्वत के आरोप लगाकर 3 करोड़ की मांग, ‘नहीं दिए तो जान से मार देंगे’ लिखा संदेश

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिलने से प्रशासनिक और न्यायिक महकमे में हड़कंप मच गया है। गुंडरदेही में पदस्थ मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक संदिग्ध पत्र मिला, जिसमें खुद को नक्सली बताते हुए 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है।

मजिस्ट्रेट ने बताया कि 27 मार्च को डाक के जरिए एक बंद लिफाफा मिला। पत्र में उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही आरोप लगाया गया कि वे रिश्वत लेकर गलत फैसले करते हैं और गरीबों को परेशान करते हैं। पत्र में यह भी लिखा गया कि यदि 3 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

मामले की शिकायत गुंडरदेही थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पत्र वास्तव में नक्सलियों द्वारा भेजा गया है या किसी शरारती तत्व की साजिश है।

पुलिस और साइबर सेल की टीम पत्र के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, मजिस्ट्रेट और उनके परिवार की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त एहतियात बरते जा रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button