छत्तीसगढ़
Trending

रनवे में तकनीकी खराबी से स्टेट प्लेन की लैडिंग में दिक्कत : मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत चार लोग थे सवार, विद्युत कंपनी को नोटिस, तीनो दिनों के अंदर माँगा जवाब

कोरबा, 20 सितंबर 2024

राज्य शासन के चार्टर प्लेन के लैडिंग के दौरान रनवे में तकनीकी खराबी की वजह से दिक्कत आई। प्लेन में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समेत चार लोग सवार थे। इस घटना पर मंत्री चौधरी ने नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद कलेक्टर ने बालको व छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से गुरूवार को एक बजे वित्त मंत्री चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव प्रस्थान किए। कोरबा के रूमगरा स्थित एयरस्ट्रीप में 1.40 बजे प्लेन लैंड की। बताया जा रहा है कि उचित रखरखाव नहीं किए जाने की वजह से रनवे में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसकी वजह से लैडिंग के दौरान प्लेन में जर्क हुआ। यहां से मंत्री सीधे सीतामणी स्थित पूर्व सांसद स्व बंशीलाल महतो के घर के लिए रवाना हो गए। यहां उनकी पत्नी स्व कौशल्या देवी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 3.30 बजे वापस एयरस्ट्रीप पहुंचे। यहां मंत्री चौधरी ने एयरस्ट्रीप के रनवे में गड़बड़ी का जायजा लिया। वे कार में बैठ कर रनवे के एक छोर से दूसरे छोर में गए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी दी की एयरस्ट्रीप विद्युत कंपनी की है और इसके रखरखाव की जवाबदारी बालको प्रबंधन की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button