छत्तीसगढ़
Trending

धान खरीदी में बड़ा खेल: बोरियों में पानी डालकर बढ़ाया जा रहा था वजन, भलेरा समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

अभनपुर। धान खरीदी केंद्र भलेरा समिति में बड़ी लापरवाही सामने आई है। धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाने का मामला उजागर होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए समिति के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आने के बाद किसानों में भारी आक्रोश फैल गया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में किसान भलेरा समिति के सामने पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

किसानों की शिकायत के बाद प्रशासन ने तत्काल जांच दल गठित किया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर समिति प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिक उमेश साहू, चौकीदार इंदरमन निषाद और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जितेंद्र कुमार साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

जांच दल में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के शाखा प्रबंधक नरेंद्र चंद्राकर, सहकारिता विस्तार अधिकारी सुमित डडसेना और प्राधिकृत अधिकारी लीलूराम साहू शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि पूरी जांच रिपोर्ट आयुक्त को सौंप दी गई है और नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button