छत्तीसगढ़
Trending

कौशल्या माता धाम में बदलेगी श्रीराम की प्रतिमा: 51 फीट ऊंची वनवासी स्वरूप वाली नई मूर्ति तैयार, ग्वालियर से लाने रवाना हुई टीम

रायपुर। चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में जल्द भगवान श्रीराम की नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए ग्वालियर में तैयार की गई प्रतिमा को लाने टीम रवाना हो चुकी है। शुभ मुहूर्त में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।

पहले लगाई गई प्रतिमा को प्रपोर्शन सही नहीं होने के कारण बदला जा रहा है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि TCIL ऑर्गेनाइजेशन द्वारा पहले जो प्रतिमा लगाई गई थी, वह निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं थी, इसलिए उसे रिप्लेस करने का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रपति सम्मानित मूर्तिकार ने बनाई 51 फीट ऊंची प्रतिमा

नई प्रतिमा भगवान श्रीराम के वनवासी स्वरूप में होगी, जिसकी ऊंचाई 51 फीट है। इसे वर्तमान में स्थापित प्रतिमा के स्थान पर ही लगाया जाएगा।

इस प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर के प्रसिद्ध राष्ट्रपति सम्मानित मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा ने किया है। छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर ग्वालियर सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया।

108 रुद्राक्ष मनकों से सजी है प्रतिमा

प्रतिमा की खास बात यह है कि इसमें 108 रुद्राक्ष मनकों का विशेष उपयोग किया गया है, जो इसे आध्यात्मिक और कलात्मक दृष्टि से विशिष्ट बनाता है।

कुछ ही दिनों में प्रतिमा चंदखुरी पहुंचेगी, जिसके बाद विधि-विधान और शुभ मुहूर्त में इसकी स्थापना की जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button