छत्तीसगढ़

बीजापुर के जंगलों में गूंजे गोलियों की तड़तड़ाहट! सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को किया ढेर, CM विष्णुदेव साय बोले– लाल आतंक अब अपने अंतिम चरण में

रायपुर, 11 नवंबर 2025:बीजापुर के घने जंगलों में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (District Reserve Guard) और एसटीएफ (Special Task Force) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अब तक छह नक्सली मारे जाने की पुष्टि हुई है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऑपरेशन में मिली सफलता पर सुरक्षा बलों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लाल आतंक के समूल नाश की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा, “नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश और प्रदेश से नक्सलवाद समाप्त करने का जो संकल्प लिया गया है, उसकी दिशा में यह एक और निर्णायक कदम है।”

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस मिशन को पूरी प्रतिबद्धता और समन्वय के साथ आगे बढ़ा रही है, और राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में शांति, विकास और विश्वास की स्थापना ही इस अभियान का अंतिम लक्ष्य है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, मुठभेड़ अब भी जारी है और इलाके में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button