छत्तीसगढ़
Trending

महामाया मंदिर में CCTV में कैद हुआ पॉकेटमारी का दृश्य, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार

बिलासपुर । चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जिले के महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच पॉकेटमारी का मामला सामने आया है। मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला ने कम से कम दो श्रद्धालुओं के पर्स और सामान चुराए।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान मंदिर में लगे CCTV कैमरों की मदद से हुई। उसके शिकार हुए श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बिलासपुर जिले के रतनपुर महामाया मंदिर में नवरात्रि के इस पावन पर्व पर रोजाना हजारों की संख्या में भक्त माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पॉकेटमारी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button