छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर उत्तर के होनहारों ने मचाया धमाल : बोर्ड टॉपर्स ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, विधायक मिश्रा बोले- मेहनत लाई रंग

रायपुर, 11 मई 2025। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्तर विधानसभा से कुल पाँच मेधावी छात्र प्रावीण्य सूची में शामिल हुए हैं, जिसे लेकर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपनी शिक्षा संबंधी मुहिम की सफलता बताया है।

विधायक मिश्रा ने बताया कि सितंबर 2024 से उन्होंने छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए थे। इसके तहत विद्यार्थियों के अभिभावकों को मार्गदर्शन पत्र भेजे गए और पढ़ाई के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि आज के परिणाम इस प्रयास की सकारात्मक परिणति हैं।

12वीं बोर्ड में दमदार प्रदर्शन

  • रूचि कल्याणी (विवेक कान्वेंट स्कूल, स्टेशन रोड) – 96%
  • कृष्ण कुमार पंजवानी (आदर्श विद्यालय, देवेंद्र नगर) – 96%
  • भूमिका देवांगन (शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह) – 95.8%

10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट सफलता

  • के बी साई संजना (शिशु निकेतन स्कूल, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी) – 98.33% (जिले में सर्वाधिक)
  • योगिता वर्मा (स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह) – 97.83%

विधायक मिश्रा ने इन सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम सिद्ध करता है कि यदि सही मार्गदर्शन, मेहनत और लगन हो तो हर लक्ष्य संभव है। ये छात्र न केवल अपने परिवार और विद्यालय का गौरव हैं, बल्कि पूरे रायपुर उत्तर के लिए प्रेरणा हैं।”

उन्होंने इन विद्यार्थियों के माता-पिता और शिक्षकों का भी आभार जताया, जिनके सहयोग और समर्थन से ये उपलब्धि संभव हो सकी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button