छत्तीसगढ़
Trending

महिला से छेड़छाड़ करने वाला पुलिस आरक्षक बर्खास्त : बेटे को जेल से छुड़ाने के बदले बनाया दबाव

दुर्ग, 27 दिसंबर 2025/ दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ पुलिस आरक्षक अरविंद कुमार मेंढे को महिला से छेड़छाड़ और अनैतिक कृत्य के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई SSP विजय अग्रवाल ने की है।

पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि उसका बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। आरक्षक ने बेटे को बाहर निकालने का झांसा देकर उसे फोन पर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

महिला के अनुसार 18 नवंबर 2025 को आरक्षक ने उसे चरौदा बस स्टैंड बुलाया। वहां से उसे अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की गई। महिला ने बताया कि जब उसने पीरियड होने की बात कही, तब भी आरक्षक ने गलत तरीके से उसे छुआ।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के दिन आरक्षक ने महिला को कई बार फोन किया था। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल से दोनों की मौजूदगी घटनास्थल के पास पाई गई।

मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने भिलाई-3 थाना का घेराव किया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद से आरक्षक फरार हो गया था। इसके चलते बिना विभागीय जांच के उसे सीधे नौकरी से निकाल दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विभाग की छवि खराब की है और नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button