छत्तीसगढ़नई दिल्ली
Trending

भाजपा में अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है : डिप्टी सीएम अरुण साव ने नितिन नबीन को दी बधाई

दिल्ली, 22 जनवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी के बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हो गई। भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन को सर्वसम्मति से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ नेताओं के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां अंतिम पंक्ति में खड़ा कार्यकर्ता शिखर का नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि “पर्ची बांटने वाला भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, यह सिर्फ भाजपा की संगठनात्मक नीति और लोकतांत्रिक संस्कृति में संभव है।”

अरुण साव ने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ता-भाव, वैचारिक दृढ़ता और टीम वर्क भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा देगा। उनके नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भी शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सहभागिता केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष के साथ तस्वीर साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक युवा नेता के रूप में नितिन नबीन का नेतृत्व कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगा और पार्टी के आदर्शों को नई ऊंचाई देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी और बाद में प्रभारी के रूप में नितिन नबीन के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव से लेकर निकाय-पंचायत चुनावों तक पार्टी का ऐतिहासिक प्रदर्शन कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रमाण है।

अरुण साव ने कहा कि जब युवा राष्ट्रीय नेतृत्व में होते हैं, तो आने वाला समय संगठन को और अधिक मजबूत बनाता है और युवाओं की भूमिका निर्णायक होती है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button