छत्तीसगढ़
Trending

रफ्तार का कहर: बाजार से लौट रहीं 3 महिलाओं को स्कॉर्पियो ने कुचला, हादसे के बाद चालक की पिटाई

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना मणिपुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठीकला गांव के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, जोगीबांध गांव की महिलाएं साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आई थीं। शाम करीब 7 बजे जब वे सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुन्नी बाई, राम बाई और 55 वर्षीय एक अन्य महिला के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक नशे में था। गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह चालक को भीड़ से बचाकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

वहीं, तीनों मृत महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button