छत्तीसगढ़
Trending

भिलाई में दबंगई की हद: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर परिवार और पुलिसकर्मियों पर हमला, गिरफ्तार

भिलाई, 24 अक्टूबर 2025 शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी गुरुवार रात सूर्या मॉल में देखने को मिली। अपने परिवार के साथ मूवी देखने पहुंची एक महिला से बदमाशों ने छेड़छाड़ की। महिला जब विरोध करने लगी तो आरोपियों ने उसके बेटे और पति पर हमला कर दिया। यही नहीं, शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी दबंग भिड़ गए और मारपीट कर दी।

घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, दुर्ग से परिवार के साथ 22 अक्टूबर को महिला भिलाई आई थी। थिएटर में सीट बदलने के बहाने आरोपी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने महिला के साथ अश्लील हरकत की। जैसे ही फिल्म खत्म हुई, महिला और उसके परिवार को बाहर घेरकर मारा-पीटा गया। पूरी घटना मॉल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

पुलिस जैसे ही आरोपियों को थाने लेकर पहुंची, वहां भी दबंगों की गुंडई कम नहीं हुई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया गया, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। एक का हाथ फ्रैक्चर और एक की उंगली टूटने की जानकारी मिली है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें
• सुजीत साव (49)
• सुजीत कुमार (32)
• शिवपूजन कुमार (20)
• सागर साव (29)
• जिगर साव (28)
शामिल हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी का जुलूस निकालकर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भिलाई में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि समाज में कानून का डर कायम रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button