छत्तीसगढ़
Trending

कुनकुरी छठ घाट पहुंचे मुख्यमंत्री साय: उगते सूर्य को अर्घ्य, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना… 5.17 करोड़ से होगी घाट की कायापलट

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में आस्था और श्रद्धा के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना के साथ सामाजिक समरसता और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र में इस पावन पर्व में शामिल होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि कुनकुरी छठ घाट के सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 5 करोड़ 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इससे छठ पर्व सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button